buyqrcode Get your QR

QR कोड ऐसे छपवाएँ कि पहली बार में स्कैन हो

ज़्यादातर छपे हुए QR इसलिए फ़ेल होते हैं कि वे बहुत छोटे हैं, उनके चारों तरफ़ जगह नहीं है, या रंग हल्का है। पाँच बातें ध्यान रखिए।

कोड स्क्रीन पर ठीक दिखता है और स्टिकर पर नहीं चलता — इसकी वजह लगभग हमेशा यही पाँच में से एक होती है।

1. साइज़

यह सबसे आम गलती है। स्टिकर पर कोड कम से कम 3 सेंटीमीटर चौड़ा रखिए। स्टैंडी या पोस्टर पर, जहाँ से लोग दूर खड़े होंगे, उससे भी बड़ा।

मोटा नियम: कोड की चौड़ाई, स्कैन करने की दूरी का लगभग दसवाँ हिस्सा हो। दो मीटर दूर से पढ़ना है तो कोड 20 सेंटीमीटर का चाहिए।

2. चारों तरफ़ की खाली जगह

कोड के चारों ओर सफ़ेद जगह छोड़नी पड़ती है — कम से कम कोड के चार ख़ानों जितनी। कैमरा उसी से कोड का किनारा पहचानता है।

डिज़ाइन में कोड को बॉर्डर या तस्वीर से बिल्कुल सटा देना, कोड मरने का सबसे तेज़ तरीक़ा है।

3. रंग

गहरा कोड, हल्का पीछे का रंग। उलटा मत कीजिए, और दोनों रंग एक जैसे हल्के मत रखिए।

चमकदार लैमिनेशन से बचिए। दुकान की ट्यूबलाइट उसी पर चमकती है और कैमरा कुछ नहीं पढ़ पाता। मैट फ़िनिश बेहतर है।

4. फ़ाइल

बड़ा छपवाना है तो SVG दीजिए, JPG नहीं। SVG कितना भी बड़ा करो, किनारे साफ़ रहते हैं। छोटे स्टिकर के लिए हमारा ऊँचे रेज़ोल्यूशन वाला PNG काफ़ी है।

WhatsApp पर भेजी हुई तस्वीर प्रिंटर को कभी मत दीजिए — WhatsApp उसे दबा देता है और ख़ाने आपस में मिल जाते हैं।

5. छपने के बाद जाँच

पूरा बैच छपवाने से पहले एक स्टिकर छपवाकर उसे उसी जगह लगाइए जहाँ वह लगेगा, और वहीं की रोशनी में दो अलग फ़ोन से स्कैन कीजिए — एक Android, एक iPhone।

500 स्टिकर छपने के बाद पता चलना कि कोड नहीं चलता, महँगा पड़ता है, और उन्हें वापस भी नहीं लिया जा सकता।

और अगर कोड में लोगो लगाना है

लोगो कोड के कुछ ख़ाने ढक देता है। ठीक से किया जाए तो चल जाता है, ग़लत किया जाए तो कोड मर जाता है। हमारे यहाँ लोगो वाला कोड बनने के बाद मशीन से पढ़कर देखा जाता है — न पढ़ा जाए तो वह फ़ाइल आपको दी ही नहीं जाती।

अपने प्लान प्राइसिंग पेज पर देख लीजिए।

All guides

Make the QR this guide is about.

See plans and pricing